फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: समर कैंप में छात्रों को बताया गया योग और प्राणायाम का महत्व

विज्ञापन
मथुरा। राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लोहवन में आयोजित समर कैंप में योगा करते बच्चे। - फोटो : mathura
विज्ञापन
मथुरा। ग्रीष्मकालीन अवकाश में समर कैंप का आयोजन बुधवार से शुरू हो गया है। यह कैंप जिले में 258 उच्च प्राथमिक और 313 कंपोजिट विद्यालय के अलावा 10 पीएमश्री विद्यालयों में शुरू हुए हैं।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि उच्च प्राथमिक व कंपोजिट विद्यालयों में कक्षा छह से लेकर आठवीं तक के छात्र-छात्राएं शामिल हुए हैं। कैंप में जीवन कौशल, व्यक्तित्व विकास, योग, खेलकूद, विज्ञान-तकनीक आधारित प्रयोग, कला-सांस्कृतिक कार्यक्रम और पर्यावरण जागरूकता जैसे विषय शामिल किए गए हैं। उन्होंने बताया कि पहले दिन बुधवार को सभी विद्यालयों में योगाभ्यास कराया गया है। इसमें काफी संख्या में बच्चों ने भाग लिया। कुछ विद्यालयों में छात्राओं ने रस्साकसी जैसे खेल खेलें।
बेसिक शिक्षा अधिकारी सुनील दत्त ने बताया कि समर कैंप के लिए स्कूलों में शिक्षामित्र और अनुदेशकों की तैनात की गई है।

तीन घंटे बच्चों ने खेले खेल
समर कैंप की खुशी में बच्चे सुबह 06.30 बजे ही स्कूलों के गेट पर पहुंच गए थे। 7 बजे जैसे ही विद्यालयों का गेट खुला तो बच्चे अंदर पहुंच गए। उन्हें पहले दिन एक अलग ही खुशी महसूस हो रही थी। सभी ने पहले एक साथ प्रार्थना करके योगाभ्यास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें