फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: सनातन बोर्ड, श्रीकृष्ण जन्मभूमि के लिए कनाडा में एकजुट हुए अप्रवासी

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन । सनातन बोर्ड एवं श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर निर्माण के लिए भारत से बाहर रह रहे अप्रवासी भारतीय भी मांग रहे हैं। कनाडा में कथा कह रहे देवकीनंदन ठाकुर महाराज के साथ हजारों एनआरआई भक्तों ने इसके लिए एकजुटता दिखाई। कथा के पश्चात मंगलवार को सभी ने सनातन बोर्ड गठन के समर्थन में हनुमान चालीसा का पाठ किया तथा भव्य मंदिर निर्माण की मांग दोहराई।
विज्ञापन

देश में वक्फ बोर्ड की तरह हिंदुओं के लिए सनातन बोर्ड की पुरजोर मांग उठाने वाले देवकीनंदन ठाकुर यूएसए यात्रा में अप्रवासी भारतीयों को एकजुट कर रहे हैं। मंगलवार को कनाडा में चल रही भागवत कथा के दौरान बड़ी संख्या में अप्रवासी सनातनी एकत्रित हुए। कथा के पश्चात देवकीनंदन महाराज ने श्रोताओं को सनातन बोर्ड के संबंध में जानकारी देकर उनका समर्थन मांगा। इस पर सभी ने हाथ उठाकर अपनी सहमति प्रदान की।
प्रियाकान्तजु मंदिर संस्थापक देवकीनंदन महाराज ने कहा कि श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर निर्माण शीघ्र होना चाहिए। अगर सनातन बोर्ड बनता है तो इसकी राह आसान हो जाएगी। इस अवसर पर दिनेश गौतम, युधिष्ठिर सिंह, सुमन कार्के, सुनील पटेल, तेज सिंह समेत अन्य एनआरआई मौजूद रहे । मंदिर मीडिया प्रभारी जगदीश वर्मा ने बताया कि देवकीनंदन महाराज विगत दो माह से यूएसए की यात्रा पर हैं ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें