फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: पचावर में गेहूं व चावल का अवैध भंडारण पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। थाना महावन क्षेत्र के गांव पचावर में खाद्य आपूर्ति विभाग के पूर्ति निरीक्षक रविकांत ने बुधवार को छापा मार कार्रवाई की। मौके पर 84 बोरी चावल व 33 बोरी गेहूं बरामद किया गया है। यहां मुनाफाखोरी के उद्देश्य से स्टॉक संग्रहण करने पर नामजद के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

पूर्ति निरीक्षक रविकांत मौके पर पहुंचे तो मकान का ताला लगा हुआ था। पुलिस की मौजूदगी में ताला तोड़ा गया। यहां अवैध रूप से राशन सामग्री रखी मिली। नामजद आरोपी गांव पचावर निवासी भुवनेश अग्रवाल के खिलाफ केस दर्ज कराया है। मौके पर पहुंचे मकान मालिक उत्तम सिंह ने बताया यह मकान भुवनेश को किराए पर दे रखा है। बरामद सामग्री को सुधा स्वयं सहायता समूह के प्रतिनिधि नेत्रपाल सिंह को सुपुर्द किया है। टीम में नरेंद्र सिंह, फूल सिंह यादव, लवकुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें