फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: राजपुर खादर से अवैध अतिक्रमण ढहाया

विज्ञापन
मथुरा। राजपुर खादर में अतिक्रमण ध्वस्त कराते नगर निगम के अधिकारी।  - फोटो : mathura
विज्ञापन
वृंदावन। नगर निगम द्वारा अतिक्रमण के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत शनिवार को राजपुर खादर क्षेत्र में कार्रवाई की गई। यहां अतिक्रमण पर बुलडोजर चलाया गया। अधिकारियों ने चेतावनी दी कि अगर दोबारा अतिक्रमण हुआ तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

महापौर विनोद अग्रवाल एवं नगर आयुक्त जगप्रवेश के निर्देश पर लगातार अतिक्रमण को ध्वस्त किया जा रहा है। शनिवार को अपर नगर आयुक्त सौभर सिंह और सीपी पाठक ने राजपुर खादर क्षेत्र में अभियान चलाया तो वहां उन्होंने अवैध रूप से बनी चहारदीवारी और दुकानों को ध्वस्त कर संबंधित भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया। यह क्षेत्र लंबे समय से अतिक्रमण की चपेट में था, जिससे न केवल सरकारी संपत्ति पर अवैध कब्जा था, बल्कि क्षेत्र की व्यवस्था एवं स्वच्छता पर भी असर पड़ रहा था। कार्रवाई में राजस्व निरीक्षक गंगाराम तथा नगर निगम का प्रवर्तन दल भी मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें