रोडवेज कर्मचारी संघ अध्यक्ष श्यामवीर सिंह ने बताया कि नए बस स्टैंड के सामने माल गोदाम रोड पर डग्गामार बसों का आतंक है। डग्गामार संचालकों ने अपनी बसों को रोडवेज बसों के रंग में रंगा लिया है और यात्रियों के साथ धोखा कर रहे हैं। डग्गामार बस का रंग देखकर यात्री रोडवेज बस समझकर बैठ जाते हैं। जब परिचालक से टिकट मांगते है तब उन्हें जानकारी होती है कि बस रोडवेज की न होकर डग्गामार है। डग्गामार बसों के कारण रोडवेज बसों को सवारियां नहीं मिलती है और रोडवेज को लाखों रुपये का नुकसान उठाना पड़ रहा है।
डग्गामार बसों का संचालन बंद कराने को एआरटीओ प्रवर्तन और यातायात पुलिस को कई बार लिखित एवं मौखिक रूप से सूचित किया है, लेकिन दोनों ही अपनी जिम्मेदारी से मुंह मोड़कर बैठे हुए हैं। उन्होंने कहा कि यदि जिम्मेदारों ने कार्रवाई नहीं की तो कर्मचारी संघ आंदोलन करेगा।