फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथिया में अवैध शस्त्र बनाने की फैक्ट्री पकड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरसाना। हाथिया के जंगल में अवैध शस्त्र बनाने की फैक्टरी पर पुलिस ने छापा मारा। वहां से पुलिस ने एक आरोपी सहित तीन बनी बंदूकें और चार तमंचों के साथ उपकरण बरामद किए हैं।
विज्ञापन

सोमवार को सीओ गौरव त्रिपाठी ने बताया कि हाथिया के जंगल में महरौली रोड पर डीग वाले रजबहा पर बनी कोठरी में अवैध शस्त्र बनाने की फैक्टरी संचालित होने की सूचना मिली थी। इस पर प्रभारी निरीक्षक मुकेश मलिक एवं चौकी इंचार्ज मुनेश कुमार सिंह ने छापा मारा। कोठरी में शस्त्र फैक्टरी संचालित मिली।
वहां से एक आरोपी अनीस उर्फ काला निवासी हाथिया को हिरासत में लेकर बनाई गई 12 बोर की तीन बंदूक, 315 बोर के तीन तमंचे एवं 12 बोर का एक तमंचा व तीन कारतूसों के साथ शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किए। पुलिस ने एक आरोपी का चालान कर दिया। भागे आरोपी हाजी उमर निवासी हाथिया की तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें