फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: अवैध शस्त्र फैक्ट्री पर छापा, साहून गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गोवर्धन (मथुरा)। थाना क्षेत्र के गांव दौलतपुर में पुलिस ने छापामार कार्रवाई कर शस्त्र बनाने की फैक्ट्री पकड़ी है। तीन बने और कुछ अधबने तमंचे तथा उपकरण बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडेय ने बुधवार को बताया कि गांव दौलतपुर के जंगलों से साहून निवासी दौलतपुर को गिरफ्तार किया है। वह अवैध शस्त्र बनाते हुए मिला। आरोपी पूर्व में भी कई बार जेल जा चुका है।
थाना प्रभारी निरीक्षक ओमहरि बाजपेयी ने बताया कि मौके से दो अदद पौनिया, एक तमंचा तथा शस्त्र बनाने के उपकरण, इन्वर्टर, बैल्डिंग मशीन, गैस सिलिंडर, ड्रिल मशीन, दस पाइप, दो ग्राइंडर मशीन, चार व्हील कटर लोहा, सात फिनिशिंग ब्रुश, दो रेगमाल के पत्ते, एक प्लास, चार लोहे की चद्दर (प्लेट के टुकटे), 29 बैल्डिंग रोड, आठ रेती, आठ ब्लेड, दो नाल साफ करने वाली रेती, एक डाई आदि सामान बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

टीम में एसआई विनोद कुमार, पुलिसकर्मी केशव देव, अशोक कुमार, जगेश कुमार, गुरमीत, जगन्नाथ शर्मा, मंगल सिह, गिचिन कुमार, दिनेश कुमार, अंकित बाबू, मनोज कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें