आईजी लठामार होली की तैयारियों का जायजा लेते हुए
बरसाना। लठामार होली की व्यवस्थाओं को लेकर आईजी ने बरसाना की गलियों का स्थलीय निरीक्षण किया। आगरा जोन के आई दीपक कुमार मंगलवार देर शाम बरसाना पहुंचे। यहां लड्डू होली व लठामार होली की व्यवस्थाओं को परखा।
आईजी ने मेला क्षेत्र का पैदल भ्रमण कर निरीक्षण किया। उन्होंने डीआईजी शैलेंद्र कुमार पांडेय के साथ मंदिर जाने वाले व निकास मार्गों को देखा। रंगीली गली, चौक, कटारा पार्क, पीली कोठी तिराहा, बस स्टैंड, प्रियाकुण्ड का निरीक्षण किया। अधीनस्थों को आवश्यक निर्देश दिए। आईजी ने कहा कि बरसाना की होली के दौरान सुरक्षा व्यवस्था प्रयागराज महाकुंभ की तरह की जाएंगी।
देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी। श्रद्धालुओं को वन वे रास्ते से राधा रानी मंदिर में प्रवेश कराया जाएगा। इस दौरान राधा रानी मंदिर दिन भर खुला रहेगा। राधा रानी दिन में केवल दो घंटे आराम करेंगी। इस दौरान मंदिर को खुला रखा जाएगा। जिससे श्रद्धालु चौखट छू कर निकल सकें।