अप्सरा पैलेस के समीप लगे बैरियर पर तैनात पुलिसकर्मियों द्वारा स्कूटी सवार को रोकने पर पुलिस से उ?
- फोटो : MATHURA
मथुरा। जनपद में अपहरण, लूट जैसी संगीन वारदातों के लगातार जारी रहने पर आईजी ए. सतीश गणेश ने मातहत पुलिस अधिकारियों की जमकर क्लास लगाई। उन्होंने शहर व देहात की अपराधों पर भी चर्चा की। बालक के अपहरण से लेकर, बैंक लूट और फिर अन्य लूट की वारदातों पर आईजी का फोकस रहा।
वह सुबह करीब 11 बजे पुलिस ने लाइन में पहुंच गए और उन्होंने एसएसपी सहित अन्य पुलिस अधिकारियों से अपराधों के संबंध में जानकारियां ली। उन्होंने दो दिन पूर्व हुई बाजना के व्यापारी के साथ लूट की वारदात की जानकारी तथा जल्द ही खुलासे के के निर्देश दिए।
आईजी ने अधिकारियों को कहा कि जब तक वह सख्ती नहीं करेगा अपराधी अपना काम करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि कोरोना के साथ-साथ पुलिस को अपराधियों से भी निपटना है। आईजी की बैठक के बाद एसएसपी गौरव ग्रोवर ने सख्त वाहन चेकिंग के निर्देश दिए। पुलिस ने प्रत्येक चौराहे पर नाकाबंदी की तथा भारी संख्या में दो पहिया वाहनों के चालान भी किए।