फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: धीरेंद्र शास्त्री की पदयात्रा में होना है शामिल तो करा लीजिए रजिस्ट्रेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन। सात नंवबर को दिल्ली से वृंदावन तक श्री बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री की पदयात्रा में शामिल होना है तो रजिस्ट्रेशन करा लीजिए। इसके लिए वृंदावन में कार्यालय खुल गया है। यहां के अलावा दिल्ली और बागेश्वर धाम में भी रजिस्ट्रेशन हो रहे हैं। तीनों जगहों की बात करें तो ढाई लाख लोगों ने अब तक रजिस्ट्रेशन करा लिया है। वहीं 15 अक्तूबर को मथुरा के श्रीजी बाबा स्कूल में अक्षत महोत्सव होने जा रहा है।
विज्ञापन

ब्रज को मांस मदिरा से मुक्त कराने और हिंदू राष्ट्र की मांग को लेकर बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री दिल्ली से वृंदावन तक पदयात्रा कर रहे हैं। यात्रा 7 नवंबर को दिल्ली से शुरू होगी। वृंदावन कार्यालय की व्यवस्थाओं को देख रहे रोहित रिछारिया ने बताया कि वृंदावन में विद्यापीठ चौराहा के पास कार्यालय खोला गया है। यहां पूरे ब्रज के लोग रजिस्ट्रेशन के लिए आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें