फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मेरी हो जा, तेरी गरीबी दूर कर दूंगा...मजदूर की बेटी को मिल रही धमकी, दहशत में घर से निकलना किया बंद

Wed, 23 Jul 2025 10:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा में गरीब मजदूर की बेटी गांव के ही दबंग से दहशत में है। हद तो तब हो गई, जब आरोपी उसके घर आ पहुंचा। घर के बाहर खड़े होकर धमकी दी कि मेरी न हुई, तो घर से उठा लूंगा। पीड़िता की मां ने पुलिस से शिकायत की है। 
 
विज्ञापन
युवती सांकेतिक फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरी हो जा, तेरी गरीबी दूर कर दूंगा, तुझे लाख दो लाख रुपये भी दे दूंगा। यदि बात नहीं मानी तो अपनी गैंग से तुझे घर से उठवा लूंगा...। यह किसी फिल्म के डायलॉग नहीं हैं, बल्कि फरह थाना क्षेत्र में एक दबंग द्वारा छात्रा को दी जाने वाली धमकी है। छात्रा की मां ने थाने जाकर न्याय की गुहार लगाई तो पुलिस ने नामजद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


फरह थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली मजदूर की बेटी दबंग से इस कदर परेशान है कि उसने घर से निकलना तक बंद कर दिया। इंटरमीडिएट की पढ़ाई पूरी करने के बाद अब वह आगे पढ़ाई भी जारी नहीं रखना चाहती है। छात्रा की मां सोमवार को थाने पहुंची और अपनी परेशानी थाना प्रभारी निरीक्षक त्रिलोकी सिंह को बताई। थाना प्रभारी निरीक्षक को छात्रा की मां ने बताया कि वह मेहनत मजदूरी करके अपने परिवार का पालन पोषण करती है। उसके पति जयपुर में सिलाई का कार्य करते हैं। घर में वह अपनी बेटी, बेटा और ससुर के साथ रहती है। गरीबी के चलते वृद्धावस्था में भी ससुर को चौकीदारी करनी पड़ रही है। इसी बात का फायदा गांव का ही रहने वाला मनोज उर्फ कटकी उठाना चाहता है।

बदनामी और गरीबी के कारण काफी दिनों तक वह चुप रही, लेकिन दो दिन पूर्व आरोपी युवक उसके घर में घर आया और बेटी को जबरन ले जाने लगा। शोर मचाने पर आसपास के लोगों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। सीओ रिफाइनरी श्वेता वर्मा ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है। मुकदमा दर्ज होने के बाद आरोपी भूमिगत हो गया है। आरोपी की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें