मथुरा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर श्रीकृष्ण जन्मस्थान की बिजली गुल हुई तो जिम्मेदारों को कार्रवाई झेलनी पड़ेगी। मुख्य अभियंता ने सभी को निर्देशित किया है कि फाॅल्ट होने पर टीमें तत्काल उसे सही करें।
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर अगर जन्मस्थान की बिजली गुल हुई तो इंजीनियरों पर कार्रवाई हो सकती है। हाईटेंशन लाइन में फाॅल्ट आने पर अभियंता तुरंत टीम के साथ मौके पहुंचेंगे। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बिजली आपूर्ति की सभी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। एसई शहरी सुरेश चंद रावत ने अधीनस्थों को सप्लाई सुचारू रखने और फाॅल्ट होने पर तुरंत निस्तारण करने के निर्देश दिए हैं।
सभी को चेतावनी दी गई है कि वह बिजली आपूर्ति के काम में जरा भी लापरवाही न बरतें। क्षेत्रीय इंजीनियर अपने-अपने क्षेत्र में बिजली व्यवस्था सुचारू रखने को सक्रिय रहेंगे। कृष्णानगर एवं मसानी क्षेत्र में हाईटेंशन लाइनों पर सुधार कार्य कराया गया। शाम को अधिकारियों ने व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। जन्मस्थान पर चार ट्रॉली ट्रांसफार्मर की व्यवस्था की जाएगी।
जन्मोत्सव के दौरान किसी भी ट्रांसफार्मर में खराबी आने पर तुरंत ट्रॉली ट्रांसफॉर्मर लगाकर बिजली आपूर्ति सुचारू की जाएगी। मुख्य अभियंता संजय कुमार जैन ने अधीनस्थों ने सभी प्रमुख मंदिरों की सप्लाई पर नजर रखने के निर्देश दिए हैं।