फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: खजाने की सीबीआई जांच नहीं हुई तो करेंगे आमरण अनशन

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन। श्रीबांकेबिहारी मंदिर में खजाने (तोषखाना) का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। श्री कृष्ण जन्मभूमि केस के मुख्य वादी दिनेश फलाहारी ने कहा है कि यदि खजाने की सीबीआई जांच नहीं हुई तो वह आमरण अनशन करेंगे। वहीं साध्वी इंदुलेखा ने भी सीबीआई जांच की मांग उठाते हुए कहा आमरण अनशन करने की बात कही है।।
विज्ञापन

दरअसल, तोषखाने में जिनती उम्मीद की जा रही थी, उतना खजाना नहीं निकला तो मंदिर के सेवायतों ने ही जांच की मांग की है। इस मामले में वृंदावन के उड़िया बाबा मंदिर में संतों की बैठक हुई। बैठक में संतों का भारी आक्रोश देखा गया। सभी संतो ने एकमत होकर खजाने की सीबीआई जांच की मांग की।
बैठक में अनिल कृष्ण शास्त्री,राजेश पाठक और महामंडलेश्वर रामदास महाराज ने कहा कि इतना बड़ा खजाना लुट गया। अब भी यदि जांच नहीं होगी तो अपराधी बच जाएंगे। इसलिए जांच होना बहुत जरूरी है। खजाने को लेकर सभी संतों ने नारेबाजी भी की। संतों ने कहा कि खजाने को लूटने वालों को सजा मिलनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें