मथुरा। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 10वीं और 12वीं के छात्रों को अंकों के सत्यापन का अवसर दिया है। ऐसे में जो छात्र अपने परिणाम से संतुष्ट नहीं हैं वह इसका लाभ उठा सकते हैं। शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि छात्रों के लिए आंसर शीट की स्कैन कॉपी, मार्क्स वेरिफिकेशन और पुनर्मूल्यांकन की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पहले चरण में ही आंसर शीट की स्कैन की गई कॉपी दी जाएगी। इसके बाद आगे की प्रक्रिया होगी। इसके लिए आवेदन करना होगा। सीबीएसई ने नई नीति में बढ़ा बदलाव किया है। पहले छात्रों को अंकों के मूल्यांकन के लिए आवेदन करने पर भी कॉपी नहीं मिलती थी लेकिन अब छात्रों को पारदर्शी और मजबूत मूल्यांकन प्रणाली मिले इस उद्देश्य से यह पहले की गई है।
सिटी कोऑर्डिनेटर अनिल यदुवंशी ने बताया कि 10वीं में 12949 और 12वीं में 10121 छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे। उन्होंने बताया कि छात्र अपने प्रदर्शन को बेहतर तरीके से समझें और किसी गलती के संदेह होने पर वह चुनौती दे सकते हैं।
उन्होंने बताया कि 10वीं के छात्र स्कैन कॉपी प्राप्त करने के लिए 27 मई से 2 जून तक आवेदन कर सकेंगे। छात्रों को प्रत्येक विषय के लिए 500 रुपये शुल्क देना होगा। वहीं, दोबारा मूल्यांकन के लिए तीन से 7 जून तक आवेदन करने होंगे। उन्होंने बताया कि 12वीं के छात्र 27 मई तक आवेदन कर सकते हैं। इसमें छात्रों को 700 रुपये की शुल्क जमा करनी होगी, इसके दोबारा मूल्यांकन कराना चाहते हैं तो वह 28 मई से 3 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए प्रति प्रश्न 100 रुपये शुल्क देना होगा।