फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैं हिन्दू हूं और हिन्दुस्तान हमारा है: धीरेन्द्र शास्त्री

विज्ञापन
विज्ञापन
छाता। पं. धीरेन्द्र शास्त्री द्वारा संचालित सनातन हिंदू एकता पदयात्रा शनिवार सुबह छाता के राष्ट्रीय राजमार्ग-19 स्थित गुप्ता रेजीडेंसी से राष्ट्रीय गान के साथ अगले पड़ाव के लिए चौमुहां की ओर निकली। इससे पूर्व उन्होंने श्रद्धालुओं को शपथ ग्रहण कराई।
विज्ञापन

सनातन हिंदू एकता पदयात्रा सेमरी, अकबपुर, होते हुए चौमुहां की ओर रवाना हुई। मंच से लोगों को संबोधित करते हुए पं. धीरेन्द्र शास्त्री ने कहा कि अपना देश जातिवाद को लेकर पिछड़ता जा रहा है। यदि कोई हमसे अपना परिचय पूछे तो पहला परिचय दिल्ली, यूपी, एमपी, बिहार बताते हैं और दूसरा परिचय, जाट, ब्राह्मण, वर्मा, ठाकुर। उन्होंने कहा कि हम ये नहीं कर रहे हैं कि जातियों को मिटाओ... हम कह रहे हैं कि आपसे कोई परिचय पूछे तो आपका परिचय तन से, मन से और विचारों से एक परिचय हो, मैं हिंदू हूं और हिंदुस्तान हमारा है। इसके बाद राष्ट्र एकता के लिए सभी को शपथ ग्रहण कराई।
शपथ में कहा कि हिंदुत्व के लिए जीएंगे, हिंदुत्व के लिए मरेंगे। हम सब शपथ लेते हैं कि बृज को मांस और मदिरा मुक्त कराएंगे। हम शपथ लेते हैं कि भारत को हिंदू राष्ट्र बनाकर रहेंगे। इसके बाद ध्वजा रोहण कर राष्ट्रीय गान कर पदयात्रा अगले पड़ाव के लिए निकल पड़ी। इस दौरान गोलोक पीठाधीश्वर गोपालाचार्य महाराज, गीत मनीषी महाराज, चिदानंद मुनि, पूज्य पुंडरीक, जया किशोरी सहित अन्य गणमान्य विभूतियां उपस्थित रहीं।
विज्ञापन

जया किशोरी को किया सम्मानित
पदयात्रा में शनिवार सुबह कथावाचक और सादगी और मधुर वाणी के लिए जानी जाने वालीं जया किशोरी पहुंचीं। जया किशोरी का धीरेंद्र शास्त्री ने सम्मान किया। इसके बाद पदयात्रा अगले पड़ाव के लिए रवाना हो गई। जया किशोरी पदयात्रा में हरि बोल के भजनों में लीन होकर काफिले में शामिल हुईं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें