पहले पत्नी को पीटा फिर दबा दिया गला
बताया जा रहा है कि पूजा और जगदेव के बीच किसी घरेलू बात को लेकर तीखी बहस हुई थी। यह विवाद इतना उग्र हो गया कि जगदेव ने क्रूरता की सारी हदें पार करते हुए अपनी पत्नी के साथ मारपीट शुरू कर दी और गुस्से में उसका गला दबा दिया। महिला की हालत बिगड़ने पर जब तक परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं।
मासूम बेटे ने बयां किया दर्द
इस दर्दनाक घटना का सबसे दुखद पहलू दंपती के 10 वर्षीय बेटे सिद्धांत का बयान है। मासूम सिद्धांत अपनी ननिहाल में रहता है और घटना की सूचना मिलने के बाद बदहवास हालत में मौके पर पहुंचा था। उसने पुलिस को बताया कि उसके माता-पिता के बीच आए दिन किसी न किसी बात पर हिंसक झगड़ा होता रहता था। घटना वाले दिन भी दोनों के बीच भारी विवाद हुआ था, जिसके बाद उसके पिता ने उसकी मां की जान ले ली।
पुलिस और प्रशासन की त्वरित कार्रवाई
घटना की भनक लगते ही जमुनापार थाने की पुलिस भारी बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से मुआयना किया और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सीओ संदीप सिंह ने आधिकारिक जानकारी देते हुए बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जिसने अपराध स्थल से कई अहम साक्ष्य जुटाए हैं।
आरोपी जगदेव की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें गठित की गई हैं और उसके सभी संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है।