फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष के पति पर टीएसआई से मारपीट का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। मंडी चौराहे पर रविवार रात कार और ट्रैक्टर-ट्रॉली की भिड़ंत के बाद जमकर हंगामा हुआ। आरोप है कि हादसे के बाद भाजपा की पूर्व जिलाध्यक्ष मधु शर्मा के पति देवाशीष शर्मा ने ट्रैक्टर चालक से मारपीट की। बीच-बचाव करने पहुंचे ड्यूटी पर तैनात यातायात पुलिस के टीएसआई राकेश कुमार के साथ भी मारपीट कर सड़क पर गिरा दिया। कोतवाली पुलिस ने टीएसआई राकेश कुमार की तहरीर पर पूर्व जिलाध्यक्ष, उनके पति और बेटे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

रविवार रात करीब 9:45 बजे पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष मधु शर्मा अपने पति देवाशीष शर्मा और बेटे के साथ कार से मंडी चौराहे से गुजर रही थीं। इसी दौरान उनकी कार की ट्रैक्टर-ट्रॉली से भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर पूर्व जिलाध्यक्ष के पति कार से डंडा निकाल लाए और ट्रैक्टर चालक के साथ मारपीट करने लगे।
चौराहे पर हंगामा और जाम की स्थिति देखकर ड्यूटी पर तैनात टीएसआई राकेश कुमार मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया। आरोप है कि इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष के पति ने टीएसआई के साथ भी मारपीट और अभद्रता कर दी। मारपीट में टीएसआई जमीन पर गिर पड़े। किसी तरह माैके पर माैजूद लोगों और टीएसआई ने स्थिति को संभालकर दोनों पक्षों को रवाना किया। हंगामे के दाैरान वहां पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। यातायात पुलिस ने मशक्कत कर जाम खुलवाया।
विज्ञापन

घटना की जानकारी टीएसआई ने उच्चाधिकारियों को दी। एसपी सिटी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि टीएसआई की ओर से कोतवाली में मधु शर्मा, उनके पति और बेटे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, देवाशीष शर्मा का कहना है कि जाम खुलने पर ट्रैक्टर चालक ने गाड़ी को टक्कर मारी थी। मना करने के बाद भी ट्रैक्टर चालक कार को रगड़ते हुए निकलने लगा। टीएसआई से कोई मारपीट नहीं की गई, उल्टा पुलिसकर्मियों ने ही धक्का-मुक्की की थी। इससे उनके हाथों में चोट भी आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें