बोल भी नहीं पा रही विवाहिता
होंठ काटे जाने से वो अब बोल भी नहीं पा रही है। पीड़िता ने लिखकर बताया कि शिकायत करने पर देवर और सास ने भी गाली गलौज करते हुए मारपीट की। जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता मेडिकल परीक्षण कराने के बाद अपने मायके हाथरस के थाना सादाबाद पहुंची। बताया गया है कि उसके 16 टांके आए हैं। पूरा वाकया जानने के बाद पिता बेटी संग थाना मगोर्रा पहुंचे। थाना प्रभारी मोहित तोमर ने बताया कि घरेलू बातों को लेकर दंपती में विवाद हो गया था। मुकदमा दर्ज कर घटना की जांच की जा रही है।
ये भी पढ़ें - साइबर ठगी के नए तरीके: 26.88 करोड़ की ठगी...तेज तर्रार ही हो रहे शिकार, आप भी रहें सतर्क; बचने का ये है उपाय