मथुरा में तलाक की सुनवाई कर कोर्ट से लौट रही पत्नी को पति ने कचहरी पर पकड़ लिया और धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया। इसके बाद पत्थर से पत्नी को ऊपर हमला कर दिया। पत्नी ने शोर मचाया तो आसपास के लोगों ने बीच-बचाव किया। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
मर्गोरा थाना क्षेत्र के मोहल्ला अजीत पट्टी बंगला निवासी सुनील कुमार एक ट्रैवल्स एजेंसी में गाड़ी चलाता है। उसकी शादी 2014 में हाथरस के बिसावर गांव निवासी निधि से हुई थी। दोनों के एक बेटा और एक बेटी है। घरेलू विवाद के कारण पत्नी अब पति से तलाक लेना चाहती है। तलाक का मामला कोर्ट में चल रहा है। सोमवार को कोर्ट में सुनवाई थी।