फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: हाईवे पर फंसे रहे सैकड़ों वाहन चालक, भूख-प्यास से हुए बेहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
छाता। आगरा-दिल्ली हाईवे (एनएच-19) पर शनिवार को गोसेवक की मौत के बाद प्रदर्शनकारियों ने तकरीबन चार घंटे तक कब्जा जमाए रखा। दिल्ली से मथुरा की ओर आ रहे वाहन चालकों के साथ अभद्रता की। पथराव में कई वाहनों के शीशे भी टूटे। इसके बाद लंबा जाम लग गया। गाड़ियों में सवार लोग भूखे-प्यासे फंसे हुए जाम खुलने का इंतजार करते रहे। जाम में गाड़ियों में फंसे बच्चों का बुरा हाल हो गया। आसपास का बाजार बंद होने से भी कुछ खान-पान का सामान नहीं मिला।
विज्ञापन

उग्र प्रदर्शनकारियों ने हाईवे पर चल रहे वाहनों पर जमकर पथराव किया। इस पथराव में दर्जनों निजी वाहनों के शीशे और खिड़कियां टूट गईं। जाम में फंसे सैकड़ों यात्रियों के लिए यह किसी बुरे सपने जैसा था। दिल्ली से आगरा अपने परिवार के साथ छुट्टियां मनाने जा रहे अरविंद पटेल ने बताया कि वह कई घंटे जाम में फंसे रहे। उन्होंने आरोप लगाया कि भीड़ में से कुछ अराजक तत्वों ने उनके वाहन के टायर की हवा निकाल दी, जिससे उनका परिवार दहशत में आ गया।
दिल्ली के वसंत विहार निवासी अमजद अली परिवार के साथ ईद मनाने के लिए आगरा जाने को निकले थे, लेकिन छाता में हाईवे पर फंस गए। उनका कहना था कि उन्हें ताजमहल, आगरा किला आदि घूमना था, अपने रिश्तेदारों के यहां भी जाना था। यहां बच्चों को खाने पीने का सामान तक नहीं मिला। उनका प्लान था कि मथुरा में ढाबे पर खाना खाएंगे मगर यहां तीन घंटे तक फंसकर रह गए।
विज्ञापन

फरीदाबाद (हरियाणा) से मथुरा-वृंदावन दर्शन के लिए निकले एक अन्य यात्री ने बताया, हम सुबह 6 बजे घर से निकले थे और 8 बजे से इस जाम में फंसे हुए हैं। 3 घंटों में कई किलोमीटर लंबा जाम लग चुका है और आगे बढ़ने का कोई रास्ता नहीं दिख रहा है। 2 घंटे का रास्ता 6 घंटे में भी तय नहीं हो सका। इसी तरह करीब दो दर्जन से ज्यादा श्रद्धालुओं की गाड़ियां भी जाम में फंसी थी, जोकि वृंदावन और मथुरा में दर्शन करने के लिए आ रहे थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें