जीआरपी को बृहस्पतिवार की शाम को कंट्रोल के माध्यम से सूचना मिली कि यार्ड के निकट बंद हो चुकी पुरानी आरआरआई केबिन में मानव खोपड़ी पड़ी है। इसके बाद जीआरपी थाना प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मौके पर मानव खोपड़ी व अन्य अंग इधर-उधर पड़े थे, जिन्हें कुत्ते नोंच रहे थे।
ये भी पढ़ें - UP: 'श्रीकृष्ण पांच वक्त के नमाजी...' मौलाना जरजिस अंसारी का विवादित बयान, भड़के हिंदू संगठन; कार्रवाई की मांग
केबिन की रैंप पर लाल रंग की पजामी और उसके पास तीन आधार कार्ड पड़े थे, जिनमें दो पुरुष और एक महिला का था। जीआरपी थाना प्रभारी ने बताया कि अवशेषों को एकत्र कर बरामद कर लिया और शिनाख्त की जा रही है। ट्रेन से कटकर मौत होने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल पोस्टमार्टम के बाद ही पता चलेगा कि अवशेष पुरुष के हैं या महिला के हैं।
ये भी पढ़ें - दीवार ने करा दिया बवाल: दो पक्षों में टकराव, पुलिस वाहन में तोड़फोड़; पुलिसकर्मी भाग खड़े हुए