फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 'श्रीकृष्ण पांच वक्त के नमाजी...' मौलाना जरजिस अंसारी का विवादित बयान, भड़के हिंदू संगठन; कार्रवाई की मांग

Thu, 16 Jul 2026 09:01 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

इटावा के मौलाना जरजिस अंसारी के बयान को लेकर मथुरा के हिंदू संगठनों के नेताओं ने आपत्ति जताई। माैलाना के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की। 
विज्ञापन
माैलाना जरजिस अंसारी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड में एक धार्मिक कार्यक्रम के दौरान इटावा के मौलाना जरजिस अंसारी द्वारा भगवान श्रीकृष्ण को पांच वक्त का नमाजी बताने वाले बयान पर विवाद गहराने लगा है। श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास के अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह और कथावाचक मृदुल कांत शास्त्री ने कहा कि मौलाना के बयान से करोड़ों हिंदुओं की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने मौलाना के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


http://

मौलाना जरजिस अंसारी के बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि यह वीडियो पुराना बताया जा रहा है। वीडियो में वह कह रहे हैं कि भगवान श्रीकृष्ण भी पांच वक्त के नमाजी थे। वहीं श्रीराम पर भी उन्होंने विवादित बयान देते हुए उन्हें भी नमाजी बताया। उनका यह बयान सामने आने के बाद संतों में आक्रोश है। धार्मिक और सामाजिक संगठनों ने इस बयान पर विरोध जताया है। अदालत में हिंदू पक्षकार महेंद्र प्रताप सिंह ने मौलाना के बयान की कड़ी निंदा करते हुए इसे हिंदू समाज की आस्था पर सीधा आघात बताया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस्लाम का इतिहास जहां 1400 साल पुराना है, वहीं भगवान श्रीकृष्ण का प्राकट्य पांच हजार वर्ष पहले हुआ था।
विज्ञापन


 

उन्होंने कहा कि मौलाना को श्रीमदभागवत गीता और उसके श्लोकों की कोई जानकारी नहीं है। इस विवादित बयान के लिए मौलाना को सभी हिंदुओं से माफी मांगनी चाहिए। वहीं वृंदावन के कथावाचक मृदुल कांत शास्त्री ने कहा कि मौलाना का बयान निंदनीय है। उनका बयान प्रभु श्रीराम-श्रीकृष्ण के देश में करोड़ों सनातनियों का घोर अपमान है। इससे हिंदू आक्रोशित हैं। मौलाना ने ऐसी टिप्पणी करके माहौल बिगाड़ने की कोशिश की है और उनके के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए।

 
विज्ञापन

झारखंड सरकार से कार्रवाई की मांग
विहिप के ब्रज प्रांत अध्यक्ष कन्हैयालाल अग्रवाल ने बयान को गंभीर बताया है। उन्होंने आज भगवान श्रीकृष्ण को नमाजी बताया, कल कहेंगे कि भगवान श्रीकृष्ण थे ही नहीं। इस तरह की टिप्पणियां समाज में अनावश्यक तनाव पैदा करती हैं। उन्होंने सरकार और संबंधित राज्य के प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है।

ये भी पढ़ें-दीवार ने करा दिया बवाल: दो पक्षों में टकराव, पुलिस वाहन में तोड़फोड़; पुलिसकर्मी भाग खड़े हुए

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें