फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांकेबिहारी मंदिर: वीकेंड पर उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम...पैर रखने की भी नहीं जगह, पुलिसकर्मियों के छूटे पसीने

Sun, 25 Jan 2026 12:28 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

बांकेबिहारी मंदिर पर रविवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। मंदिर की ओर जाने वाले मार्ग पर पैर रखने की भी जगह नहीं मिल रही थी। भीड़ को संभालने में पुलिसकर्मियों के भी पसीने छूट गए। 
विज्ञापन
बांकेबिहारी मंदिर में उमड़ी भीड़। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आराध्य श्रीबांकेबिहारी के दर्शन के लिए रविवार को मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़ पड़े। सुबह मंदिर के पट खुलने से पहले ही गलियों में भक्तों की लंबी कतार लग गई। भीड़ के दबाव और धक्कों के बीच श्रद्धालुओं ने बमुश्किल आराध्य के दर्शन किए। वीकेंड के साथ लगातार तीन दिन का अवकाश होने पर रविवार को लगभग दो लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। भीड़ को नियंत्रित करने में पुलिस का पसीना छूट गया।
विज्ञापन


शनिवार, रविवार और इसके बाद सोमवार को गणतंत्र दिवस होने से तीन दिनों का अवकाश होने पर दूसरे दिन रविवार को श्रद्धालुओं की भीड़ आराध्य बांकेबिहारी के दर्शन करने मंदिर पहुंची। पहले दर्शन करने की चाह में मंदिर के पट खुलने से पहले ही द्वार से लेकर मंदिर की गलियां एवं बांकेबिहारी बाजार पूरी तरह श्रद्धालुओं से भर गया। मंदिर से लेकर बाजार तक पैर रखने की जगह नहीं रही। 

मंदिर के दो प्रवेश द्वारों के सामने सीढ़ियों से लेकर जुगलघाट तिराहा एवं विद्यापीठ चौराहे तक भक्तों की कतार दिनभर लगी रही। मंदिर से विद्यापीठ चौराहे तक लगभग पांच सौ मीटर लंबी कतार लगी रही। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिसकर्मियों ने होल्डिंग एरिया में रस्सी की मदद से श्रद्धालुओं को 15 से 20 मिनट तक रोक-रोककर मंदिर की ओर बढ़ाया। इधर दोपहर में बांकेबिहारी मंदिर के पट बंद हो जाने पर श्रद्धालुओं का रैला निधिवन के मार्गों पर देखा गया।
विज्ञापन


श्रीबांकेबिहारी मंदिर हाईपावर्ड प्रबंध कमेटी के सदस्य एवं सेवायत दिनेश गोस्वामी ने बताया कि लगातार तीन दिन का अवकाश होने से शनिवार से ज्यादा श्रद्धालु रविवार को आराध्य के दर्शन के लिए आए। लगभग दो लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने आराध्य के दर्शन का लाभ उठाया। सोमवार को गणतंत्र दिवस का अवकाश होने से भी मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ सकती है।
विज्ञापन






 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें