फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्वे ही नहीं किया तो कैसे मिलेगा बीमा

Thu, 27 Oct 2016 10:52 PM IST
अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
फसल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कस्बा और आसपास के गांवों में बारिश से क्षतिग्रस्त हुई अरहर, बाजरा, कपास, तिल, धान आदि की फसलों का अभी तक प्रशासन ने सर्वे नहीं कराया है। इससे किसानों को बीमा का लाभ नहीं मिल पा रहा है। इससे किसानों में रोष है। उनका कहना है कि सरकार की ओर से दी गई योजनाओं का प्रशासन की बेरुखी से लाभ नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन


किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि फसलों में हुए नुकसान का सर्वे नहीं कराया गया तो वे आंदोलन करेंगे। आखिर उनके द्वारा लिया गया कर्जा कैसे चुकेगा? किसान लक्ष्मीनारायण, बालकिशन, मोहन सिंह, खमान सिंह आदि का कहना है कि पहले बारिश ने फसलों को चौपट कर दिया। कुछ बची तो कीड़ा खा गया।

अरहर, बाजरा, तिल, कपास में लागत भी नहीं निकल पा रही है। अरहर और कपास की फसल में रोग आने से अनेक किसान चौपट हो गए हैं। धान में रोग आने से बहुत से किसानों को फसल जुतवानी पड़ी। उन्होंने डीएम से कस्बे में क्षतिग्रस्त फसलों का सर्वे कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें