फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आसमान से टूटी आफत: आधी रात को गिर गई मकान की छत, मलबे में दब गया किसान; ग्रामीणों ने बचाई जान

Thu, 09 Apr 2026 01:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा में तेज बारिश के दौरान बिजली गिरने से मकान की छत ढह गई, मलबे में दबकर एक ग्रामीण घायल हो गया। वहीं बारिश और ओलावृष्टि से किसानों की फसलें बर्बाद हो गईं, जिससे क्षेत्र में दोहरी मार से हालात गंभीर हो गए हैं।
विज्ञापन
 बिजली गिरने से गिरी छत। 
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के कोसीकलां के गांव कामर में तेज बारिश के दौरान बिजली गिरने से एक मकान की छत ढह गई। मलबे में दबकर एक ग्रामीण घायल हो गया।
विज्ञापन

मंगलवार रात करीब एक बजे बारिश के दौरान कुमरचंद के मकान पर बिजली गिरी। तेज धमाके के साथ मकान की छत गिर गई और अंदर सो रहे कुमरचंद मलबे में दब गए। धमाके की चीख-पुकार की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे।क् किसी तरह कुमरचंद को मलबे से बाहर निकाल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे के समय परिवार के अन्य सदस्य घर के दूसरे कमरे में सो रहे थे।

इधर छाता नगर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में पिछले दिनों हुई बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों की कमर तोड़ कर रख दी है। तैयार खड़ी गेहूं की फसल अब खेतों में ही सड़ने लगी है। किसानों के चेहरे पर चिंता की लकीरें गहरी होती जा रही हैं।
विज्ञापन

छाता-गोवर्धन मार्ग स्थित खेतों का नजारा बेहद दयनीय है। स्थानीय किसान हरी, हरवंश चौधरी ने बताया कि क्षेत्र में 70 प्रतिशत फसलें पूरी तरह नष्ट हुए हैं। किसान अमर सिंह, हरे कृष्ण चौधरी, राजेंद्र, आशाराम, वीरपाल, हरिओम, देशराज, वेद पंडित, टीकम, पप्पू, राजवीर आदि ने प्रशासन से फसलों का सर्वे कराकर मुआवजा देने की मांग की है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें