फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉटस्पॉट एरिया को मिली मोबाइल एटीएम सुविधा

विज्ञापन
छत्ता बाजार में सील किए गए इलाके में खड़ी एटीएम मोबाइल बैन। - फोटो : MATHURA
विज्ञापन
मथुरा। हॉटस्पॉट बने सील एरिया के लोगों को कैश निकालने के लिए बृहस्पतिवार को मोबाइल एटीएम की सुविधा प्रदान की गई। जिसके माध्यम से उनके द्वारा कैश निकाला गया। उधर, बैंक प्रबंधकों ने बैठक कर इस क्षेत्र की सभी बैंकों को बंद करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

मसानी से लेकर चौक बाजार, होलीगेट तथा भरतपुर गेट और फिर डीग गेट तक का क्षेत्र कोरोना संक्रमण के कारण सील कर दिया गया है। इस क्षेत्र में अन्य सुविधाएं तो सुचारु कर दी गईं थीं लेकिन कैश को लेकर काफी दिक्कतें आ रही थीं। इस परेशानी से बचने के लिए बैंक अधिकारियों ने छत्ता बाजार क्षेत्र में मोबाइल एटीएम लगवाया। यह एटीएम नाबार्ड द्वारा सहकारी बैंक के प्रदान किया गया था।
इस एटीएम के लगने से लोगों की बड़ी परेशानी दूर हुई। वहीं कोरोना के दौरान कोतवाली क्षेत्र की सभी बैंकों को बंद करने संबंधी निर्णय पर बृहस्पतिवार को बैंक प्रबंधकों की बैठक हुई, जिसमें सभी बैंकों को बंद करने का निर्णय लिया गया। एलडीएम अनिल गुप्ता ने बताया कि मोबाइल एटीएम को हम हर दिन किसी न किसी क्षेत्र में लगवाने का प्रयास करेंगे। हॉटस्पॉट क्षेत्र की सभी बैंकों को बंद ही रखने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें