फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौंख के हॉटस्पॉट क्षेत्र में तोड़े टिनशेड, सूचना पर पहुंची पुलिस

विज्ञापन
सौंख में अग्रसेन मार्ग पर हॉटस्पॉट एरिया में असामाजिक तत्वों - फोटो : MATHURA
विज्ञापन
सौंख। कस्बा में कोरोना संक्रमित मरीज मिलने पर एरिया को हॉटस्पॉट बनाया गया था। क्षेत्र की गलियों में टिनशेड, बांस-बल्ली आदि लगाकर मार्ग बंद किए गए थे। सोमवार की रात असामाजिक तत्वों ने टिनशेड को कटर मशीन से काट दिया और आवाजाही शुरू कर दी। सूचना पर एसडीएम व पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन

हॉटस्पॉट क्षेत्र से जुड़े एक दर्जन मार्गों पर लगे टिनशेड को असामाजिक तत्वों ने कटर से काट दिया। सूचना पर एसडीएम राहुल यादव व सीओ जितेंद्र कुमार ने क्षेत्र का निरीक्षण किया। टिनशेड काटने वालों की जांच कर कार्रवाई की निर्देश दिए। मुख्य बाजार में प्रशासन के रोस्टर के खिलाफ दुकान खोलने वालों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए।
ईओ धीरेंद्र प्रताप सिंह ने बिना मास्क लगाए बैठे पांच दुकानदारों के चालान काटे। हॉटस्पॉट क्षेत्र में आने-जाने वालों पर कार्रवाई की। एसडीएम यादव का कहना है कि हॉटस्पॉट क्षेत्र में असामाजिक तत्वों द्वारा टिनशेड काटी है। काटने वालों के खिलाफ पुलिस मुकदमा दर्ज करे। सीओ जितेंद्र कुमार ने बताया कि प्रशासन के नियमों का जो भी पालन नहीं करेगा।
विज्ञापन

उसके खिलाफ पुलिस कार्रवाई करेगी। इस मौके पर थाना प्रभारी यशवीर सिंह, चौकी प्रभारी विजय बहादुर सिंह, चेयरमैन भरत सिंह कुंतल, हरेंद्र बाबू, रामविलास, जयचंद, राधेश्याम कुशवाह, योगेश कुमार, राकेश, बबलू आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें