नगला मियां में पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम जांच करती हुई।
- फोटो : MATHURA
वृंदावन (मथुरा)। पिछले 21 दिन के दौरान कोई भी कोरोना केस न मिलने पर आनंद वाटिका को सील मुक्त कर दिया गया है। अब आनंद वाटिका से आवाजाही हो सकेगी। इस दौरान लोगों ने राहत की सांस ली है।
नगर के आनंद वाटिका में रशियन मामी और भांजी कोरोना पॉजिटिव पाए जाने से खलबली मच गई थी। दोनों को आइसोलेशन में रखते हुए आनंद वाटिका समेत आसापास के इलाके को सील कर दिया गया था। बैरियर लगाकर पुलिस की चौकसी बढ़ा दी गई थी। वहीं स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने यहां के लोगों का परीक्षण भी किया था।
साथ ही इलाके को सैनिटाइज भी कराया गया था। सैपलिंग के 21 दिन पूरे होने पर हॉटस्पॉट एरिया आनंद वाटिका समेत आसपास के इलाके को मुक्त कर दिया गया। सिटी मजिस्ट्रेट मनोज कुमार ने इस आशय में आदेश दिए। उन्होेंने बताया कि 21 दिनों में कोई भी कोरोना का मामला सामने नहीं आया।