फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाने के रुपये मांगने पर होटल स्वामी से मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
टैंटीगांव। यमुना एक्सप्रेस वे अंडरपास टैंटीगांव के निकट स्थित होटल पर खाना खाने के रुपये मांगने पर होटल संचालकों के साथ मारपीट करते हुए तोड़फोड़ की। पीड़ित ने 10 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

शिशुपाल व देवी सिंह निवासी बैकुंठपुर ने रिपोर्ट में कहा है कि यमुना एक्सप्रेस वे अंडरपास टैंटीगांव के सर्विस रोड के किनारे उनका होटल है। होटल पर 30 मई की रात रामू व ब्रजभूषण निवासीगण टैंटीगांव ने खाना खाया। बिना रुपये दिए चलने लगे। रुपये मांगने पर झगड़ने लगे। फोन कर गांव से युवकों को बुला लिया। उनके हाथों में लाठी-डंडे, सरिया आदि थे। मारपीट कर होटल पर तोड़फोड़ की। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजित वर्मा का कहना कि तहरीर पर रामू, बृजभूषण, भोला, रंजीत, रोचक, प्रवीन, करन, नीरज, वकील निवासीगण टैंटीगांव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें