फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम के आश्वासन पर कायम पिता उम्मीदें

Sun, 16 Apr 2017 12:47 AM IST
अमर उजाला वृंदावन
विज्ञापन
शिवानी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बीते एक माह से लापता बेटी की बरामदगी के लिए पुलिस अधिकारियों के चक्कर लगाने बाद हारकर मां बाप ने मुख्यमंत्री से गुहार लगाई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जनता दरबार में पहुंचे पीड़ित मां-बाप को मुख्यमंत्री ने बेटी की बरामदगी का आश्वासन दिया है। 
विज्ञापन


बता दें कि गोधूलिपुरम कालोनी निवासी सुभाष गौतम की 11 वर्षीय बेटी शिवानी 12 मार्च की शाम को होलिका दहन के समय पड़ोस के बच्चों के साथ घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान अचानक लापता हो गई। काफी खोजबीन के बाद भी पता नहीं चला। पुलिस को सूचना दी लेकिन निराशा ही मिली।

इसके बाद ग्राम नौबराबाद के प्रधान मुकेश सारस्वत और कनकधारा फाउंडेशन की अध्यक्ष डा. लक्ष्मी गौतम से मदद की गुहार लगाई। दो दिन बाद पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। जांच में पुलिस को पड़ोस में रहने वाले बुल्ली पर शक हुआ लेकिन आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर है।
विज्ञापन


एक माह बीतने के बाद भी बेटी बरामद नहीं हुई तो पीड़ित माता-पिता ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लखनऊ के जनता दरबार में मिले। मुख्यमंत्री ने जल्द ही बेटी की बरामदगी का आश्वासन दिया है। सुभाष गौतम ने कहा कि मुख्यमंत्री के आश्वासन पर हमें भरोसा है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें