फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: साफ पानी और पक्की राह की उम्मीद बंधी

विज्ञापन
मथुरा। नगर पंचायत की ईओ कल्पना बाजपेई ग्रामीणों से चर्चा करती हुईं। - फोटो : mathura
विज्ञापन
बरसाना (मथुरा)। गांव डभाला में जल्दी ही पानी की समस्या दूर होगी। इससे महिलाओं को कीचड़युक्त रास्तों से कोसों दूर से पानी ढोकर लाने से मुक्ति मिलेगी। महिलाओं का कहना है कि अब उम्मीद जगी है कि साफ पानी और पक्की राह मिल जाएगी।
विज्ञापन

इस संबंध में अमर उजाला ने नीर का पीर उठाने को मजबूर राधारानी की सखी तुंगविद्या के गांव की महिलाएं शीर्षक से खबर का प्रकाशन किया था। खबर में उजागर हुई पीने के पानी की समस्या और कीचड़ से भरे रास्तों की स्थिति ने प्रशासन को सक्रिय कर दिया। मंगलवार को नगर पंचायत बरसाना की अधिशासी अधिकारी कल्पना बाजपेई गांव डभाला पहुंचीं। खराब रास्तों का स्थलीय निरीक्षण किया। जल संकट से जूझ रही महिलाओं से बातचीत कर हालात जाने। ईओ ने महिलाओं को समस्या के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।
ईओ ने बताया कि पीने के पानी की पाइपलाइन बिछाने की टेंडर प्रक्रिया अंतिम चरण में है। जल्द ही काम शुरू कराया जाएगा, जिससे ग्रामीणों को रोजाना दो किलोमीटर दूर कीचड़ भरे रास्ते से पानी लाने से निजात मिलेगी। ईओ ने नगर पंचायत की ओर से कीचड़ हटाने और रास्ता समतल कराने का आश्वासन दिया गया। गांव की महिलाओं और बुजुर्गों का कहना है कि अगर अमर उजाला में समस्या न छपती, तो शायद सुनवाई न होती।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें