फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: हनीट्रैप में फंसाकर की हत्या, फिर 150 किमी दूर लाकर फेंका शव

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। दिल्ली के एक कैंटीन संचालक की हनीट्रैप के जाल में फंसाकर निर्मम हत्या की गई थी। कैंटीन संचालक के दोस्त ने युवती व अन्य दोस्त के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया, इसके बाद शरीर के टुकड़े करके बोरी में भरकर 150 किमी दूर वृंदावन के निकट यमुना नदी में फेंक दिया। शरीर के अंग बरामद होने के बाद पुलिस धड़ की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, दिल्ली के द्वारिका क्षेत्र के सेक्टर-14 राधिका कॉलोनी निवासी अनुरूप गुप्ता दिल्ली में ही छत्तीसगढ़ राज्य भवन में कैंटीन संचालक थे। 18 फरवरी की दोपहर बाद अनुरूप गुप्ता के पास किसी दोस्त की कॉल आई और पार्टी के बहाने द्वारिका में अपने घर पर बुलाया। इसके बाद वह लापता हो गए। परिजन ने संबंधित थाने में उनकी गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस ने सीसीटीवी खंगालने के बाद कुछ युवकों को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि अनुरूप को युवती ने कॉल करके द्वारिका बुलाया था। साथ ही कहा था कि उनका दोस्त भी वहां है और सभी मिलकर पार्टी करेंगे।
अनुरूप के आने के बाद तीनों ने मिलकर उसकी हत्या की, इसके बाद शव के टुकड़े के करके एक बोरी में भरा और वृंदावन के निकट यमुना नदी में फेंक दिया। सीओ प्रीतम पाल ने बताया कि आरोपियों की निशानदेही पर रविवार को पुलिस ने जमुनापार थाना क्षेत्र से शव बरामद किया है, लेकिन धड़ की तलाश की जा रही है। फिलहाल पूरा प्रकरण की जांच दिल्ली की संबंधित थाने की पुलिस कर रही है। यहां से दिल्ली पुलिस का सहयोग किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें