फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: गृहमंत्री की पत्नी ने गिरिराज जी की पूजा-अर्चना कर मांगी मन्नत, बोलीं- यहां आकर मन को मिलती है शांति

Tue, 18 Jul 2023 07:11 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

गृहमंत्री अमित शाह की पत्नी मथुरा के गोवर्धन पहुंचीं। यहां उन्होंने गिरिराज जी की पूजा-अर्चना कर मन्नत मांगी। कहा कि यहां आकर मन को शांति मिलती है। 
विज्ञापन
Mathura: गिरिराज जी की पूजा-अर्चना करतीं गृहमंत्री की पत्नी सोनल शाह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तीर्थनगरी मथुरा के गोवर्धन में मंगलवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की पत्नी सोनल शाह पहुंचीं। यहां उन्होंने गिरिराजजी के दर्शन किए। पूजा-आराधना करके आशीर्वाद लिया। सोनल शाह वर्ष में दूसरी बार मथुरा पहुंची हैं। 

विज्ञापन


सोनल शाह ने परिक्रमा मार्ग के जतीपुरा स्थित मुखारविंद मंदिर पहुंचीं। यहां गिरिराज जी का दुग्धाभिषेक करके पूजा-अर्चना की और मनौती मांगी। सेवाधिकारी पवन मुखिया, किशनो मुखिया, कन्हैया आदि ने उन्हें पूजा-अर्चना मंत्रोच्चारणों के बीच पूजा कराई। सेवायतों ने प्रसादी के रूप में दुपट्टा, चंदन और प्रसाद भेंट किया। 

यह भी पढ़ेंः- UP: परदेश से लौट रहे हैं..तो सावधान! आपके धन पर है लुटेरों की नजर, 4 युवकों को लूटा, अलग-अलग चौराहों पर फेंका
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि उन्हें गोवर्धन से बेहद लगाव है। वह गिरिराज प्रभु को अपना इष्ट मानती हैं। गोवर्धन में आकर मन को शांति मिलती है। गिरिराजजी के दर्शन कर सुखद अनुभूति होती है। यहां भगवान श्रीकृष्ण ने स्वयं लीलाएं की हैं। यह पवित्र ठाकुर जी की भूमि है। इस अवसर पर वृंदावन से विधायक प्रतिनिधि रमाकांत पचौरी, सीओ राम मोहन शर्मा, प्रभारी निरीक्षक ओमहरि बाजपेयी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें