फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: कार्यालय में लटकी मिली होमगार्ड की लाश, सुबह पहुंचे कर्मचारियों में मच गई अफरातफरी; जांच में जुटी पुलिस

Wed, 18 Feb 2026 05:12 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

प्रारंभिक जांच में पुलिस इसे आत्महत्या का मामला मान रही है। बताया जा रहा है कि होमगार्ड पारिवारिक कारणों से मानसिक रूप से परेशान था, जिसके चलते उसने यह कदम उठाया। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।
विज्ञापन
death demo - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के  सदर बाजार थाना क्षेत्र स्थित एसएसपी कार्यालय के निकट ई-चालान ऑफिस परिसर में बुधवार सुबह एक होमगार्ड का शव फंदे पर लटका मिला। सूचना मिलते ही थाना सदर बाजार पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन


बताया गया कि सुबह करीब 5 से 5:30 बजे के बीच जब ई-चालान कार्यालय के कर्मचारी ड्यूटी पर पहुंचे, तो उन्होंने कार्यालय के अंदर होमगार्ड का शव पंखे के कुंडे से लटका देखा। यह दृश्य देखते ही कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना पर पहुंची थाना सदर बाजार पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर शव को नीचे उतरवाया। साथ ही फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए और जांच प्रक्रिया शुरू की। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान लाखन सिंह (50 वर्ष) पुत्र मलखान सिंह, निवासी ग्राम बिरौना, थाना बलदेव, जनपद मथुरा के रूप में हुई है। 
विज्ञापन


लाखन सिंह ई-चालान कार्यालय में होमगार्ड के पद पर तैनात थे और मंगलवार रात अपनी ड्यूटी पर आए थे। बुधवार सुबह उनका शव फंदे से लटका मिला। प्रारंभिक जांच में पुलिस इसे आत्महत्या का मामला मान रही है। बताया जा रहा है कि मृतक पारिवारिक कारणों से मानसिक रूप से परेशान था, जिसके चलते उसने यह कदम उठाया। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

थाना सदर बाजार पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


http://
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें