फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में सेना के हवलदार की मौत

Sat, 02 Jan 2016 10:44 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल सेना के हवलदार की उपचार के दौरान दिल्ली में मौत हो गई। सैनिक सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन


मूल रूप से बलदेव के गांव पचावर निवासी मोहन सिंह (41) पुत्र भगवान दास ईएमई कोर में भर्ती हुए थे। इन दिनों वे असम के गोहाटी जिले के तेजपुर में तैनात थे।

वह छुट्टी पर आए हुए थे और यमुनापार स्थित प्रतापनगर में मकान बनाकर परिवार संग रह रहे थे। 30 दिसंबर की रात अपने साले प्रमोद के साथ अपने ससुर की तेरहवीं के किसी काम से बाइक से जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथनी विजयगढ़ रोड पर उनका एक्सीडेंट हो गया। परिवारीजनों ने उन्हें दिल्ली अस्पताल में भर्ती कराया। वहां शनिवार को उन्होंने दम तोड़ दिया। उनका शव प्रतापनगर लाया गया और वहां सेना की टुकड़ी ने सैनिक सम्मान के साथ अंतिम सलामी दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें