फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यम फांस से मुक्ति को लगाई आस्था की डुबकी

Fri, 13 Nov 2015 07:09 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
यमराज की फांस से मुक्ति की लालसा लिए शुक्रवार को लाखों श्रद्धालु भाई-बहन यमुना के विश्राम घाट पर पहुंचे। विधि विधान से पूजा अर्चना की और हाथ पकड़कर यमुना में स्नान किया। इस दौरान लोगों की अटूट आस्था अव्यवस्थाओं पर भारी पड़ी।
विज्ञापन


यमद्वितीया का पर्व मथुरा में तीर्थराज विश्राम घाट पर मनाया जाता है। शुक्रवार को भोर से ही यमुना के किनारे श्रद्धालु भाई और बहनों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। देश के कोने-कोने से आए श्रद्धालु भाई और बहनों ने हाथ पकड़कर यमुना में स्नान किया। विधि विधान से पूजा अर्चना की।

बहनों ने अपने भाई के माथे पर टीका किया और मुंह मीठा कराया। भाइयों की लंबी उम्र के लिए प्रभु से प्रार्थना की। भाइयों ने भी अपनी बहनों को उपहार, दक्षिणा स्वरूप धनराशि प्रदान की।
विज्ञापन



प्राचीन यमराज-यमुना मंदिर में लगी कतार
स्नान करने के बाद भाई बहनों ने विश्रामघाट स्थित यमराज और यमुना महारानी के मंदिर में उनके दर्शन किए। बहनों ने भाइयों की मंगलकामना के लिए यमराज और यमुना महारानी से प्रार्थना की वहीं भाइयों ने बहन को सुरक्षा का वरदान दिया।


मेरे तौ गिरधर गोपाल....
यमुना के विश्राम घाट पर अटूट श्रद्धा के नजारे भी आम थे। यहां बनारस से आईं ऊषा अपने लड्डू गोपाल को साथ लाईं। पूछने पर बताया मेरे तौ गिरधर गोपाल... उन्हीं को भाई मानकर यमुना में स्नान किया और टीका लगाकर नमन किया। मथुरा की कुमकुम शर्मा की आस्था भी देखते ही बन रही थी।


धरम के नाते बना लिया भाई
गुजरात के शहर राजकोट से अपने परिवार सहित आई राखी बेन यमुना के किनारे उदास थीं। भाई न होने के चलते इस पर्व को लेकर उत्साह तो था, लेकिन अरमान अधूरे थे। यहीं पर पवन चतुर्वेदी भी बहन के बिना पहुंचे। दोनों ने एक दूसरे को धर्म के नाम भाई-बहन माना और हाथ पकड़कर यमुना में स्नान किया। यमुना को साक्षी बनाकर बहन ने भाई का टीका किया और लंबी उम्र की कामना की।

कई प्रांतों के जुड़े भक्त
यमद्वितीया के पर्व पर यमुना स्नान के लिए देश भर से भक्त मथुरा आए। इसमें सर्वाधिक संख्या गुजरात के भक्तों की रही। इसके अलावा आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश के श्रद्धालु भी यहां आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें