फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura Holi: रमणरेती में उड़ा गुलाल, ठाकुर जी संग भक्तों ने खेली फूलों की होली; रसिया गीतों पर झूमे श्रद्धालु

Thu, 14 Mar 2024 03:32 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, मथुरा

सार

रमणरेती आश्रम में जमकर गुलाल उड़ाया गया। भक्तों ने ठाकुर जी संग फूलों की होली खेली। इस मौके पर श्रद्धालु होली रसिया गीतों पर जमकर झूमे। 
विज्ञापन
रमणरेती आश्रम में खेली गई फूलों की होली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तीर्थनगरी मथुरा के महावन में उदासीन कार्ष्णि रमणरेती आश्रम में गोपाल जयंती महोत्सव में बृहस्पतिवार को होली खेली गई। इसमें पीठाधीश्वर कार्ष्णि गुरुशरणानंद महाराज ने राधाकृष्ण स्वरुपों की आरती उतारकर होली का शुभारंभ किया।

विज्ञापन


इससे पूर्व विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। 'आयौ री बिहारी जमुना तट पै, मत जइयौ अकेली पनया घट पै', 'बांके बिहारी की बांकी मरोड़ चित लीनौ है चोर, राधे अलबेली सरकार भजैं जा राधे राधे', 'होरी खेलन आयो श्याम आज जाए रंग में घोरो री', 'मेरौ खोयगो बाजू बंध रसिया होरी में' आदि रसिया गायन पर श्रृद्धालुओं ने नृत्य करते आंनद लिया। 

विज्ञापन

रमणरेती आश्रम में फूलों की होली खेलते भक्त - फोटो : अमर उजाला
राधाकृष्ण स्वरुपों ने ग्वाल वालों से लठामार होली खेली पीठाधीश्वर कार्ष्णि गुरु शरणानंद महाराज द्वारा राधाकृष्ण स्वरुपों को गुलाल लगा कर होली खेली गई। लड्डूओं से होली खेली गयी भक्तों को लडडू लुटाएं गए। ग्यारह हजार लीटर पानी में टेसू के रंग घोलकर रंग बनाया गया। भक्तों पर इसकी बौछार की गई।  
विज्ञापन

रमणरेती आश्रम में खेली गई फूलों की होली - फोटो : अमर उजाला
भक्त भी ठाकुरजी के रंग की एक-एक बूंद अपने ऊपर पाने के लिए लालायित दिखे। ठाकुरजी के साथ पीठाधीश्वर कार्ष्णि गुरुशरणानंद महाराज फूलों की होली खेली। कार्यक्रम में कार्ष्णि स्वरूपानंद महाराज, कार्ष्णि हरदेवानंद महाराज, कार्ष्णि गोविंदा नंद महाराज, कार्ष्णि दिलीप महाराज, कार्ष्णि नागेंद्र महाराज, दिनेश मिश्रा,व्यवस्थापक विजय अजवानी, चंदर अरोड़ा, उमेश जटवानी आदि भक्त मौजूद रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें