बलदेव। रंग भरनी एकादशी पर दाऊजी मंदिर में ठाकुर जी ने भक्तों के साथ टेसू के फूलों से बने रंग से होली खेली। इस दौरान भक्त खूब आनंदित हुए। वहीं, बड़ी संख्या में लोगों ने नगर की परिक्रमा लगाई।
मंदिर में दाऊजी महाराज और रेवती मैया पर टेसू के फूलों का रंग डाला जा रहा था। इस दौरान दोनों ही बडे़ ही मनोहारी लग रहे थे। शाम को रोजाना समाज गायन हो रहा है, जो डोल पंचमी तक चलेगा। इस दौरान श्रद्धालु नाचते-गाते-झूमते देखे गए। मंदिर के रिसीवर आरके पांडेय ने बताया कि हुरंगे की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इस बार हुरंगा के लिए व्यापक व्यवस्थाएं की गई हैं। अतिथियों और वीआईपी के बैठने के लिए अलग व्यवस्था की गई है।