फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भागवताचार्य देवकीनंदन ठाकुर से सवा करोड़ की चौथ मांगने पर फंसे दंपती, मुकदमा दर्ज

Sat, 07 Mar 2020 02:51 PM IST
आगरा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर।
विज्ञापन
मथुरा में भागवताचार्य देवकीनंदन ठाकुर के छेड़छाड़ के मामले में नया मोड़ आ गया है। अब भागवताचार्य के नामजद भाई ने घर में घुसकर छेड़छाड़ और एससीएसटी का मुकदमा दर्ज कराने वाले दंपती के खिलाफ सवा करोड़ रुपये की चौथ मांगने का आरोप लगाया है। यह मामला कोतवाली वृंदावन में दर्ज हुआ है। इससे पूर्व हरियाणा के रेवाड़ी की महिला ने भी चौथ मांगने वाले दंपती पर छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन


थाना हाईवे क्षेत्र की राधावैली निवासी पीके आर्य ने 27 फरवरी को थाना हाईवे में भागवताचार्य देवकीनंदन ठाकुर, उनके भाई विजय शर्मा, गजेंद्र समेत छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें घर में घुसकर मारपीट और जान से मारने की धमकी के साथ पत्नी से छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद पूरे मामले की विवेचना सीओ रिफाइनरी वरुण कुमार कर रहे थे।


इसी बीच रेवाड़ी की एक महिला ने पीके आर्य और उसकी पत्नी नम्रता के खिलाफ वृंदावन कोतवाली में छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कराया था। अब भागवताचार्य देवकीनंदन ठाकुर के भाई विजय शर्मा ने पीके आर्य, उसकी पत्नी नम्रता के खिलाफ सवा करोड़ रुपये की चौथ मांगने का मुकदमा दर्ज कराया है।

 

आरोप है कि दंपती ने उनके बड़े भाई श्यामसुंदर शर्मा को गलत फंसाने को यह खेल खेला। उसके बाद लगातार चौथ की मांग कर रहे थे। कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार दुबे ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपी पुलिस गिरफ्त में होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें