फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रस्सी से गला घोंटकर युवक की हत्या, शव सड़क पर फेंका

विज्ञापन
विज्ञापन
सौंख (मथुरा)। युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या करने के बाद शव को मथुरा-भरतपुर मार्ग पर हरी सिंह इंटर कॉलेज (कोसीखुर्द) के पास फेंक गए। घर से यह दूरी दो किमी. है। मंगलवार की रात घर से लापता हुए युवक की परिजन सुबह से तलाश कर रहे थे। पुलिस ने सूचना दी तो घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

थाना मगोर्रा के नगला प्राणसुख निवासी गौरव (20) पुत्र स्व. लाखन सिंह मजदूरी करता था। मंगलवार की रात घर में सोया, फिर अचानक लापता हो गया। रात को 12 बजे मां बिरमा देवी ने देखा तो चारपाई पर गौरव को न पाकर दंग रह गई। रात के चलते सो गई। सुबह तक गौरव नहीं लौटा तो परिजनों को चिंता हुई। गौरव की तलाश कर रहे परिजनों को खबर मिली कि उसका शव भरतपुर मार्ग पर हरी सिंह इंटर कॉलेज के पास पड़ा हुआ है।
परिजन और मगोर्रा पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने देखा तो गले पर रस्सी का साफ निशान था। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी रस्सी से गला घोंटकर युवक की हत्या की गई। मृतक के मामा रनवीर हत्या की आशंका जता रहे हैं। मां का कहना है कि मगोर्रा पुलिस को तहरीर दे दी है, लेकिन मुकदमा दर्ज नहीं किया है। सीओ गोवर्धन जितेंद्र कुमार का कहना है कि अभी तहरीर मिली नहीं है। मिलेगी तो मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें