फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

द्वारिकाधीश मंदिर में हो रही रंगों की बौछार

विज्ञापन
मथुरा। मंदिर श्रीद्वारिकाधीश में होली गीत पर थिरकते श्रद्धालु। - फोटो : MATHURA
विज्ञापन
मथुरा। होलिकाष्टक शुरू होते ही समूचा ब्रज होरी के रंग में रंग गया। ब्रज के प्रमुख मंदिर द्वारिकाधीश में होली के रोज उत्सव मनाए जा रहे हैं। बुधवार को द्वारिकाधीश मंदिर में रंगों की बौछार से श्रद्धालु भक्त तरबतर हो गए।
विज्ञापन

मंदिर प्रांगण ठाकुरजी के जयकारों से गुंजायमान हो रहा था। वसंत पंचमी से द्वारिकाधीश मंदिर में लगातार होली गायन चल रहा है और ठाकुर जी को गुलाल लगाया जा रहा है। इसमें ब्रज फाग मंडल के लोग रसिया व होली गीत प्रस्तुत कर रहे हैं। 6 मार्च को रंगभरनी एकादशी पर ठाकुर द्वारिकाधीश कुंज में विराजकर होली खेलेंगे और होली रूप में भक्तों को दर्शन देंगे।
मंदिर के मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी ने बताया कि होलिकाष्टक शुरू होते ही पूरा मंदिर परिसर होलीमय हो गया है। रंगभरनी एकादशी पर ठाकुर जी के लिए कुंज बनाई जाएगी। इसमें विशेष प्रकार की लता-पता की कुंज में ठाकुर जी छोटी छोटी पिचकारी से होली खेलेंगे और होली खेलते हुए भक्तों को बाल रूप में दर्शन देंगे।े

मथुरा। मंदिर श्रीद्वारिकाधीश में श्रद्धालुओं पर प्रसाद स्वरूपी पिचकारी से टेसू का रंग डालते से?- फोटो : MATHURA

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें