फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृषभान भवन से आज नंदभवन में जाएगा होली का न्योता

विज्ञापन
मथुरा। द्वारिकाधीश मंदिर में होली के गीतों पर नाचतीं महिलाएं। - फोटो : MATHURA
विज्ञापन
बरसाना (मथुरा)। बरसाने की होली पूरे विश्व में अलौकिक व दिव्य है। जहां हुरियारिनों की प्रेम पगी लाठियां हुरियारे बड़ी सहज हंसते हुए झेल जाते हैं। मंगलवार को वृषभान भवन से रंगीली सखी नंदभवन में होली का न्योता देने जाएंगी। होली का न्योता स्वीकार करने के लिए शाम को पंडा वृषभान भवन में आएगा।
विज्ञापन

विश्व प्रसिद्ध लठामार होली से एक दिन पहले यानी मंगलवार को लाडली जी मंदिर पर लड्डू होली व पांडा लीला का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान प्राचीन परंपरा के अनुसार वृषभान भवन (श्रीजी मंदिर) से वृंदावन की रहने वाली रंगीली सखी व बरसाना की गोपाल सखी सुबह होली का न्योता देने के लिए नंदगांव जाएगी। रंगीली सखी व गोपाल सखी होली का न्योता करीब 10 साल से दे रही हैं, उससे पहले उसके गुरु श्यामादासी होली का न्योता देने के लिए जाया करती थी। रंगीली सखी गोपाल सखी अपने साथ एक हांडी में गुलाल, पान बीड़ा, खीरसा, इत्र, फुलेल आदि भोग प्रसाद लेकर नंदभवन में जाकर माखन चोर कान्हा को राधा का न्योता देती हैं कि पूरे ग्वाल-बाल साथ बरसाने में होली खेलने को बुलायौ है।
बरसाने होली का न्योता पाकर श्रीकृष्ण व उसके सखा खुशी के मारे पागल हो जाते हैं। इसी दौरान मंदिर परिसर में लड्डुओं की वर्षा के साथ अबीर गुलाल तथा रंग शुरू हो जाता है। श्रद्धालु इस लड्डुओं की होली में सराबोर नजर आते हैं।
विज्ञापन

नंदगांव के हुरियारों के स्वागत को तैयार बरसाना
लठामार होली में हुरियारिन बनने का सौभाग्य जहां कस्बे के ब्राह्मण समाज की महिलाओं को मिलता है, उधर होली के दौरान आनंद उठाने से काई नहीं चूकता है। कस्बे के हर वर्ग के लोग इस त्योहार पर अपनी सहभागिता करते हैं। कस्बे के विभिन्न मोहल्लों में लठामार होली के दिन निकाली जाने वाली चौपाई के लिए लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा है। युवा, बुजुर्गों से चौपाई गायन सीख रहे हैं।
लठामार होली पर हुरियारों के स्वागत के लिए कस्बे के हर मोहल्ला से चौपाई निकाली जाती है। इस दौरान लठामार होली खेलने आने वाले हुरियारों को सर्वप्रथम प्रिया कुंड पर भांग व ठंडाई देकर उनका स्वागत किया जाता है। इसके बाद हुरियारे श्रीजी मंदिर पर जाकर होली के पद गाते हुए नाचते हैं।
लठामार होली की द्वितीय चौपाई निकलेगी आज
प्रसिद्ध लठामार होली की द्वितीय चौपाई आज यानी लड्डू होली के दिन शाम को धूमधाम से निकाली जाएगी। यह चौपाई राधारानी मंदिर से रंगेश्वर महादेव मंदिर तक निकाली जाएगी। चौपाई में गोस्वामीजन होली के पद गाते व नाचते हुए चलते हैं। इस दौरान अबीर गुलाल की वर्षा से वातावरण रंगीन हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें