फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: कल नंदगांव पहुंचेगा होली का न्योता

विज्ञापन
बरसाना से लठमार होली का निमंत्रण लेकर जाती सखियां — फाइल फोटो
विज्ञापन
नंदगांव (मथुरा)। नंदगांव और बरसाना की लठामार होली की शुरूआत 7 मार्च से होगी, जब राधारानी के महल से निमंत्रण रूपी गुलाल लेकर सखियां कान्हा के घर नंदगांव पहुंचेंगी। यह केवल आमंत्रण भर नहीं, बल्कि सदियों पुरानी परंपरा और प्रेम की अनूठी लीला का प्रतीक है।नंदगांव स्थित नंदभवन में हर साल फाग आमंत्रण महोत्सव मनाया जाता है। यह आयोजन बरसाना से आने वाले होली के न्यौते के स्वागत में होता है।
विज्ञापन


7 मार्च को जब श्रीजी महल से राधारानी की सखियां अमनिया भोग, इत्र फोहा और पुष्प मालाओं के साथ निमंत्रण रूपी गुलाल लेकर आएंगी। समाज में गुलाल वितरित करने के बाद रसिकजन सखियों के साथ होली के रसियाओं पर नृत्य करेंगे। यह दृश्य मन को मोह लेने वाला होता है। यह परंपरा राधा-कृष्ण के प्रेम की अनूठी झलक प्रस्तुत करती है, जिसमें राधा और सखियां कान्हा को होली खेलने के लिए आमंत्रित करती हैं।


नंदगांव में न्योता स्वीकार होते ही इसकी सूचना बरसाना भेजी जाती है। यह संदेश श्रीजी महल पहुंचता है तो वहां शाम को पांडे लीला का आयोजन होता है। इस दौरान घोषणा होती है कि कृष्ण सखाओं के साथ अगले दिन बरसाना आकर होली खेलेंगे। इस शुभ अवसर पर हजारों किलो लड्डू बरसाए जाते हैं। इन्हें श्रद्धालु प्रसाद के रूप में ग्रहण करते हैं। लड्डू होली केवल रस्म नहीं, बल्कि राधा-कृष्ण के प्रेम की मिठास का प्रतीक भी है।
विज्ञापन




नंदगांव और बरसाना में लठामार होली
बरसाना में 8 मार्च को लठामार होली का आयोजन होगा। यहां राधा की सखियां नंदगांव के ग्वालों पर प्रेमपूर्वक लाठियां बरसाएंगी। 9 मार्च को यही उत्सव नंदगांव में होगा। जब बरसाना की गोपियां यहां आएंगी और कृष्ण व उनके सखाओं से रंगों से सराबोर होली खेलेंगीं। इस साल भी हजारों की संख्या में श्रद्धालु इन पावन आयोजनों का हिस्सा बनने के लिए उत्सुक हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें