फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्मस्थान की होली आज, सतरंगी होगा आकाश

Sat, 19 Mar 2016 12:10 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
मथुरा में होली
विज्ञापन
भगवान श्रीकृष्ण की जन्मस्थली पर शनिवार को आसमान से रंग बरसेगा। आसमान में रंग-गुलाल की सतरंगी छटा के लिए पड़ोसी जनपद हाथरस से गुलाल आया है।  
विज्ञापन


श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर लठामार होली का आयोजन शनिवार को रंगभरनी एकादशी को होगा। लीला मंच पर भगवान श्रीकृष्ण और राधारानी की लीलाओं को साकार करने के लिए कलाकारों की टोली पहुंच चुकी हैं।

करीब दो से तीन घंटे तक चलने वाले इन आयोजनों के बाद मंदिर परिसर में लठामार होली होगी। गांव रावल के हुरियारे और हुरियारिन लठामार होली खेलेंगे।

लीला मंच के निकट सात यंत्र लगाए गए हैं, जो आसमान से सतरंगी गुलाल बरसाएंगे। इसके लिए जनपद हाथरस से 11 कुंतल गुलाल आया है। इसके अलावा सवा कुंतल गुलाब सहित अन्य फूलों की पंखुड़ी की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लठामार होली के दौरान कभी गुलाल की बरसात होगी तो कभी फूलों की पंखुड़ी भक्तों को आनंदित कर रही होंगी।

श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान के सदस्य गोपेश्वरनाथ चतुर्वेदी ने बताया कि शनिवार को मुख्य द्वार और गोविंद नगर द्वार से प्रवेश और निकासी की व्यवस्था रहेगी। केशवदेव मंदिर द्वार से वीआईपी का आवागमन होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें