फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्वांचल के होली मिलन समारोह में बरसे संस्कृति के रंग

विज्ञापन
मथुरा। पूर्वांचल होली मिलन समारोह में शामिल अतिथिगण। - फोटो : MATHURA
विज्ञापन
मथुरा। धौली प्याऊ रोड स्थित रेलवे इंस्टीट्यूट ग्राउंड में पूर्वांचल का होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। महोत्सव में होली के हर एक रंग की सतरंगी छटा देखने को मिली। समारोह में संस्कार, संस्कृति और सद्भाव का संगम दिखा तो संस्कृति के कई रंग बरसे।
विज्ञापन

समारोह में ब्रज के लोकगीतों के साथ अवधी, भोजपुरी, मगही, मैथिली आदि के गीतों पर हर कोई झूमने को मजबूर हुआ। राम खिलाड़ी शर्मा, अंजनी कुमार पांडेय, आभा द्विवेदी, प्रिया सिंह, ऋतु मोहन, बृजेश बैरागी, जयराम, गीता देवी, संपूर्णा मिश्रा, सीमा सिंह, गीता देवी, पिंकू गौतम, दिनेश सिंह, पुष्पलता पांडे, रेनू शर्मा, कंचन रंजन, मीना देवी, मधुरेंद्र सिंह, अशोक सिंह, देबू लाल गुप्ता, बबली सिंह द्वारा गाए गए ब्रज भाषा, पूर्वांचल और बिहार के भोजपुरी गीतों पर लोगों ने होली का आनंद लिया। संचालन अमरेंद्र गुप्ता ने किया।
अध्यक्षता पूर्वांचल समिति के अध्यक्ष बीके सिंह ने की। वरिष्ठ संरक्षक देबू लाल गुप्ता ने कहा कि रंगों का पर्व होली सामूहिकता और आनंदित जीवन जीने का संदेश देता है। दिनेश सिंह, एसपीएन सिंह, अंजनी कुमार पांडे ने विचार व्यक्त किए। समारोह में डॉ. धनंजय तिवारी, कौशलेश द्विवेदी, प्रमोद कुमार सिंह, प्रेम कुमार, पवन कुमार, एसके सिंह सहित प्रशासनिक, रेलवे व अन्य विभागों में तैनात अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें