फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली के गीतों पर जमकर नाचे श्रद्धालु

विज्ञापन
गोवर्धन में नाचते-गाते परिक्रमा करते भक्त। - फोटो : MATHURA
विज्ञापन
गोवर्धन। श्रीकृष्ण-सुदामा यात्रा सेवा संघ ज्वाला नगर द्वारा गिरिराज जी के आठवें महोत्सव में सामूहिक दिव्य संगीत के साथ भक्तों ने परिक्रमा लगाई। राधेश्याम सेवा सदन में गिरिराज जी के छप्पन भोग व फूल बंगला मनोरथ के बाद दानघाटी मंदिर से गिरिराज जी की परिक्रमा ठाकुर जी के डोला के साथ शुरू की।
विज्ञापन

परिक्रमा में गायक राकेश गुलाटी, रसिका अल्का गोयल द्वारा भजनों की प्रस्तुति में आज ब्रज में होली रे रसिया, नटवर नंद किशोर, खा गयौ माखन चोर आदि भजनों पर श्रद्धालु नाचते-गाते नजर आए। इस अवसर पर रविंद्र आहूजा, प्राण दुआ, सतपाल बुद्धिराजा, सोनू कवातड़ा, दीपक बाधवा, राम निवास गोयल, पंकज लूथरा, गीतिका, महेंद्र आहूजा, सुरेश कोहली, किशन लाल नागपाल, गुलशन खुराना, मुरारी लाल, कुशल दास आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें