कोसीकलां। बाईपास स्थित भारतीय जीवन बीमा निगम के कार्यालय पर मंगलवार को भोजनावकाश के दौरान अलीगढ़ डिवीजन इंश्योरेंस एम्प्लाइज एसोसिएशन ने वित्तमंत्री द्वारा सरकारी हिस्सेदारी बेचने के विरोध में प्रदर्शन किया।
इस दौरान एलआईसी के स्ट्रक्चर से छेड़छाड़ न करने की चेतावनी भी दी।
प्रर्दशन के दौरान आयोजित सभा में यूनियन के संयुक्त सचिव भूपेंद्र सैनी, शाखा सचिव कविश उपाध्याय ने कहा है कि एलआईसी की नींव इतनी मजबूत रही है कि बीमा क्षेत्र खुलने के 20 साल बाद भी एलआईसी 70 फीसदी से अधिक बाजार हिस्सेदारी के साथ अग्रणी रही है। इस वित्तीय वर्ष में एलआईसी ने छह प्रतिशत से अधिक बाजार में हिस्सेदारी हासिल की है।
एलआईसी की लिस्टिंग निश्चित रूप से अर्थव्यवस्था व विकास को नुकसान पहुंचाएगी। इसलिए सभी कर्मचारी एवं अधिकारी इसका विरोध करते हैं। प्रदर्शन करने वालों में प्रबल भास्कर, ठाकुरलाल, पुरुषोत्तमलाल, सुनील कुमार, अमरदीप, पंकज वर्मा, नवीन जैन, जीतेंद्र चंदेल, आनंद कुमार, नितिनि श्रीवास्तव, दीपचंद मीणा, सतीश कुमार, एसएस महावर, भावना कालडा, शारदा, ओंकार सिंह, छगन लाल गुप्ता, सतीश, पवन कुमार, रामचरन,मुकेश, कन्हीराम, राजकुमार सैनी आदि थे।