फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोने-चांदी की पिचकारी से होली खेल रहे द्वारिकाधीश

Fri, 26 Feb 2016 11:54 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
द्वारिकाधीश मंदिर में होली का उल्लास श्रद्धालुओं के मन को सराबोर कर रहा है। ढप की थाप पर सस्वर होली के गीतों पर श्रद्धालु नाच-गाकर परम आनंद की अनुभूति कर रहे हैं। ये उल्लास अष्टमी से अपने शिखर पर पहुंच जाएगा।
विज्ञापन


फाल्गुन चतुर्थी को द्वारिकाधीश मंदिर में होली का उल्लास श्रद्धालुओं को आनंदित कर रहा है। ‘होली खेलन आयौ श्याम आज जाय रंग में बोरो री, हा-हा खाय पड़ै पैरन में तब जाय छोड़ो री’, मेरी चुनरी में लग गयौ दाग रही, जानै कैसौ चटक रंग डालौ, होली के गीतों के बोल रोम-रोम को पुलकित कर रहे हैं।

मंदिर अधिकारी श्रीधर चतुर्वेदी ने बताया कि राजभोग झांकी में द्वारिकाधीश को अबीर गुलाल लगाने के बाद सोने-चांदी की पिचकारियों से होली खिलाया जा रहा है। अष्टमी से मंदिर में टेसू के फूल के रंग और गुलाल की मार श्रद्धालुओं को मदमस्त कर देगी। इसके लिए ठाकुरजी की कुल 11 तांबे और पीतल की पिचकारियों को तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन


श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर लठामार होली 19 मार्च को
श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर लठामार होली की तैयारियां शुुरू हो गई हैं। इस बार ये आयोजन रंगभरनी एकादशी 19 मार्च को होगा। इसके संदर्भ में जन्मस्थान कार्यालय पर बैठक आहूत की गई।

इसमें संस्थान के संयुक्त मुख्य अधिशासी अधिकारी राजीव श्रीवास्तव, गिरिराज शरण गौतम, विजयबहादुर सिंह, किशोर भरतिया, नंदकिशोर अग्रवाल, विजय बंसल, अनिल अग्रवाल ने लठामार होली के कार्यक्रमों पर चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें