फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

22 शिक्षकों पर रिपोर्ट

Fri, 26 Feb 2016 11:52 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी बोर्ड परीक्षा के दौरान शुक्रवार को एक केन्द्र व्यवस्थापक सहित 22 शिक्षकों के खिलाफ नकल कराए जाने के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इसमें मां शांति इंटर कॉलेज महावन में केन्द्र व्यवस्थापक और चार शिक्षकों के खिलाफ एडीआईओएस ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


डिप्टीकलक्टर विश्वभूषण मिश्रा के निर्देश पर पानी गांव भूतिया में पांच शिक्षकों के खिलाफ, भूरेसिंह हासे. स्कूल पानी गांव में तीन शिक्षक, एसडीएम महावन के निर्देश पर डा.केपी उमा. हवेली राया में छह शिक्षक और रतन सिंह इंटर कॉलेज दौलतपुर में दो शिक्षक, बाबा हरिदास इंटर कॉलेज में दो शिक्षकों के खिलाफ नकल कराए जाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

शुक्रवार को प्रथम पाली में हाईस्कूल के विज्ञान विषय की परीक्षा थी। उड़नदस्तों ने पहली ही पाली में 12 परीक्षार्थियों को पकड़ लिया। डिप्टी कलक्टर एसके सिंह ने श्री आदर्श इंटर कालेज रसूलपुर चौराहा जाजमपट्टी में ही आठ परीक्षार्थियों को नकल करते हुए पकड़ा।
विज्ञापन


केएसडी स्मारक इंटर कालेज में एडीआईओएस राघवेंद्र सिंह ने एक छात्र को नकल करते हुए दबोचा। जवाहर इंटर कालेज ओल में डीआईओएस मुकेश कुमार रायजादा ने एक परीक्षार्थी को पकड़ा। गांधी स्मारक इंटर कालेज में केंद्र व्यवस्थापक ने एक छात्र को नकल करते पकड़ा।

एडीआईओएस राघवेंद्र सिंह ने मां शांति उमा विद्यालय महावन में विज्ञान विषय के ही शिक्षक कक्ष निरीक्षक के तौर पर तैनात मिले। इस पर एडीआईओएस ने केंद्र व्यवस्थापक और चार कक्ष निरीक्षकों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए। एसडीएम महावन चांदनी सिंह ने राया के हवेली गांव के परीक्षा केंद्र पर सामूहिक नकल पकड़ी।
इंटरमीडिएट की परीक्षा में छह छात्र नकल करते पकडे़ गए।

इनमें अपर शिक्षा निदेशक इलाहाबाद और डीआईओएस मुकेश कुमार रायजादा ने रतनदेवी इंटर कालेज रैपुरा जाट और सेठ प्रेमसुख दास भगत इंटर कालेज फरह में एक-एक परीक्षार्थी को नकल करते पकड़ा। कैलाशी देवी कालेज पचावर में केंद्र व्यवस्थापक ने एक, शिवचरन लाल रमेशचंद्र उमा विद्यालय इरौली जुनारदार मांट में एसडीएम मांट के निर्देश पर केंद्र व्यवस्थापक ने दो परीक्षार्थी पकड़े। एसडीएम महावन चांदनी सिंह ने रतन सिंह इंटर कालेज दौलतपुर महावन, बाबा हरिदास आदर्श इंटर कालेज शाहपुर हवेली और डा. क्षेत्रपाल सिंह उमा विद्यालय हवेली में एक जैसी कापियां मिलने पर केंद्र व्यवस्थापकों के विरुद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

10459 रहे अनुपस्थित
प्रथम पाली में हाईस्कूल की विज्ञान की परीक्षा में 10333 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इंटर की प्रथम पाली की परीक्षा चित्रकला में 1632 विद्यार्थी पंजीकृत इनमें से 126 अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें