फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mudiya Purnima 2026: क्यों लगाई जाती है गोवर्धन पर्वत की परिक्रमा? जानिए 469 साल पुराने मुड़िया मेले का इतिहास

Thu, 23 Jul 2026 12:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

गोवर्धन का राजकीय दर्जा प्राप्त मुड़िया पूर्णिमा मेला 469 वर्ष पुरानी परंपरा से जुड़ा है, जिसकी शुरुआत सनातन गोस्वामी के शिष्यों ने की थी। पिछले वर्ष सात दिनों में करीब डेढ़ करोड़ श्रद्धालुओं ने गिरिराज महाराज की परिक्रमा की थी। इस वर्ष 29 जुलाई को दो चरणों में शोभायात्राएं निकाली जाएंगी, जबकि 27 जुलाई को मुड़िया संत पारंपरिक मुंडन कराएंगे।
 
विज्ञापन
मुड़िया मेला से पहले तैयारियों का जायजा लेते अधिकारी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के गोवर्धन में देवशयनी एकादशी पर आयोजित होने वाला राजकीय दर्जा प्राप्त मुड़िया पूर्णिमा मेला 469 साल पुरानी परंपरा से जुड़ा है। पिछले वर्ष सात दिन में डेढ़ करोड़ श्रद्धालुओं ने गिरिराज महाराज की परिक्रमा की थी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: भाजपा बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में बीच में ही रुक गया राष्ट्रगान, सोशल मीडिया पर शुरू हुआ विवाद; नेताओं ने दी ये सफाई


 

मान्यताओं के तहत श्रीकृष्ण चैतन्य महाप्रभु के प्रमुख शिष्य सनातन गोस्वामी मानसी गंगा तट पर भजन साधना करते थे। वे प्रतिदिन गिरिराज महाराज की परिक्रमा करते थे। ब्रज भक्तमाल पुस्तक के अनुसार, सनातन गोस्वामी आषाढ़ मास की पूर्णिमा संवत 1615 में ब्रह्मलीन हुए। उनके गोलोकवासी होने पर शिष्य शोकाकुल हो गए। भक्तों ने उनकी याद में मुंडन कराया। उन्होंने पार्थिव देह के साथ गिरिराज महाराज की परिक्रमा लगाई।

ये भी पढ़ें -  Mudiya Mela 2026: गिरिराज परिक्रमा में बड़ा बदलाव, इसबार नहीं चलेंगे वाहन; मत्था टेकने और दंडवती पर भी रोक


 

आषाढ़ पूर्णिमा के दिन शिष्यों ने शोक प्रकट किया। तभी से इस पूर्णिमा को मुड़िया पूर्णिमा कहा जाने लगा। आज देश-विदेश के करोड़ों श्रद्धालु गिरिराज प्रभु की भक्ति से जुड़ गए हैं। मुड़िया पूर्णिमा मेले का इतिहास 469 साल पुराना है। यह परंपरा सनातन गोस्वामी के शिष्यों द्वारा शुरू की गई थी। इसी भक्ति को जोड़ते हुए वैष्णव भक्त आज भी गिरिराज की परिक्रमा करते हैं।

ये भी पढ़ें -  UP: कीचड़ भरे रास्ते, नंगे पांव ही प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का; संत से लिया आशीर्वाद


 
विज्ञापन

शोभायात्रा की तैयारियां पूरी
इस बार मुड़िया शोभायात्रा 29 जुलाई को दो चरणों में निकलेगी। सुबह नौ बजे राधाश्याम सुंदर मंदिर से महंत रामकृष्ण दास के निर्देशन में शोभायात्रा शुरू होगी। जबकि शाम पांच बजे श्रीचैतन्य महाप्रभु मंदिर से महंत गोपाल दास के निर्देशन में दूसरी शोभायात्रा निकाली जाएगी। प्राचीन परंपरा के तहत, श्रीपाद रघुनाथ दास गोस्वामी गद्दी राधाकुंड से ध्वजा और निशान चिह्न श्रीकृष्ण चैतन्य महाप्रभु मंदिर लाए जाते हैं। मुड़िया संत 27 जुलाई को मुंडन कराएंगे।

ये भी पढ़ें -   UP: श्रीकृष्ण जन्मभूमि कार सेवा पर बड़ा फैसला, अब दिल्ली नहीं वृंदावन से होगा आगाज; तारीख पर भी आया नया अपडेट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें